फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदला मौसम, सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े

Tue, 05 Dec 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल की हेल्प डेस्क पर मौसमी बीमारी के पीड़ित 120 मरीजों का इलाज किया गया। डॉक्टर मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। फीवर हेल्प डेस्क पर मरीजों की हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन


सर्द मौसम लोगों की सेहत पर बुरा असर डालने लगा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइनें देखने को मिली। 478 मरीजों ने ओपीडी में पर्चा बनवाकर अपना इलाज कराया। जिसमें बुखार, सर्दी, खांसी, सीने में जकड़न, पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिला अस्पताल में बनी फीवर हेल्प डेस्क पर तैनात डॉ. निकेतन सक्सेना ने 120 मरीजों का चेकअप कर इलाज किया। डॉक्टर इलाज के साथ-साथ मरीजों को सर्दी से बचाव की सलाह भी देते नजर आए। कहा कि मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों सावधान रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है। बुखार के साथ साथ लोगों को गले में खराश की शिकायत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें