फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीनों का रखरखाव में न बरतें लापरवाही : एई

Tue, 05 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मुख्यालय लखनऊ के सहायक अभियंता ने सोमवार को बिजली उपकेंद्र तालग्राम का निरीक्षण किया। एसडीओ व जेई को मशीनों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। ओटीएस योजना की प्रगति व बिलिंग की समीक्षा की है।
विज्ञापन


लखनऊ के आरपी, डीआरपी सहायक अभियंता मुकुल प्रसाद ने सोमवार को बिजली उपकेंद्र तालग्राम का निरीक्षण किया। बिजली कर्मचारियों से फाॅल्ट व लाइन लॉस के बारे में जानकारी ली। साथ ही मशीनों के अच्छे रखरखाव के लिए सुझाव दिए। एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव के साथ कस्बा के जनसेवा केंद्रों पर पहुंच कर बिजली बिल जमा करने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उपखंड में ओटीएस योजना के तहत जमा राजस्व की प्रगति देखी। एमआरआई बिजली बिलों की समीक्षा भी की है। एसडीओ ने बताया कि मुख्यालय से इंजीनियर को भेज कर डिवीजन, सबडिवीजन की समीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें