फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक माह से जलापूर्ति बंद, 30 हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। ग्राम पंचायत विशुनगढ़ में पेयजल संकट बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन द्वारा करोड़ों की लागत से बनाई गई टंकी से एक महीने से जलापूर्ति बंद है। इससे विशुनगढ़ सहित ग्राम पंचायत के 11 मजरों की 30 हजार आबादी भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि पानी न मिलने से गरीब, मजदूर और किसान सबसे अधिक प्रभावित हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जल निगम और संबंधित अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए कदम नहीं उठाया। साथ ही जनप्रतिनिधियों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया है।
पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने 29 जुलाई को सुबह नौ बजे कस्बे में विरोध प्रदर्शन करने और जीप अड्डा पुलिया पर रोड जाम करने की घोषणा की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जलापूर्ति बहाल नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। बिना अनुमति कोई भी धरना या प्रदर्शन नहीं होगा। यदि कोई समस्या है तो संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें