फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: केबल चोरी से जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद को तरस रहे 3600 ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। विकास खंड सौरिख के ग्राम चपुन्ना में लोग दो महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव में बनी टंकी शोपीस बन गई है, जिससे चपुन्ना के साथ-साथ इंद्रानगर और नगारिया लाल शाह की 3600 की आबादी प्रभावित है। भीषण गर्मी की शुरुआत के बीच जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन



ग्रामीणों के अनुसार दो माह पहले चोरों ने टंकी को संचालित करने वाली सोलर प्लेट की केबल चोरी कर ली थी। इसके बाद से ही पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। आरोप है कि कार्यदायी संस्था वीएसए कंपनी को कई बार शिकायत की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। लापरवाही के चलते समस्या जस की तस है। पानी के अभाव में ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के रोशन लाल बाथम, रामविलास अग्निहोत्री, रघुवीर बाथम, शाकिर खां, अगम अग्निहोत्री, बीरपाल सिंह, पप्पू जाटव, विवेक सिंह आदि ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मांग की है कि संबंधित कंपनी को तत्काल केबल डलवाने के निर्देश दिए जाएं, ताकि जलापूर्ति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें