कन्नौज। चेतावनी बिंदु से दो सेंटीमीटर दूर रह गया गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद भी रविवार को तीन सेंटीमीटर पानी कम हुआ है। अब चेतावनी बिंदु 124.970 मीटर से अब जलस्तर पांच सेंटीमीटर दूर है।
पहली अक्तूबर को महादेवी (मेहंदीघाट) गंगाजी का जलस्तर 124.950 मीटर रिकार्ड किया गया था। रविवार को सुबह आठ बजे एक सेंटीमीटर पानी घट गया। दोपहर दो बजे की रिपोर्ट में जलस्तर दो सेंटीमीटर और घटकर 124.920 मीटर पर पहुंच गया।
सिंचाई विभाग की ओर से जारी की रिपोर्ट में नरौरा बांध से कुल 49,077 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ने और पानी छोड़ने का सिलसिला चल रहा था। उससे चेतावनी बिंदु पार होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि अब जलस्तर घटने लगा है। इस वजह से गंगा किनारे बसे गांव के निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है। आगे भी ऐसे ही गंगा में पानी कम होता रहा तो ग्रामीणों को गांव नहीं खाली करने पड़ेंगे।