फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकडैम बनने से दूर होगा पानी का संकट

विज्ञापन
तालग्राम ब्लाक के चचियापुर में बनाया गया चेकडैम। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 1.21 करोड़ की लागत से सात चेकडैम का लोकार्पण हुआ है। लोकार्पण रविवार को लखनऊ में हुआ। इससे डार्क जोन में पानी का संकट दूर होगा। जल संरक्षण के साथ किसानों को सिंचाई करने में मदद मिलेेगी।
विज्ञापन

जनपद के दो ब्लाकों को डार्क जोन (अति दोहन) व दो को सेमी क्रिटिकल (अर्ध विकट )में रखा गया है। ब्लाक जलालाबाद व तालग्राम को डार्क जोन, कन्नौज ब्लाक व गुगरापुर को सेमी क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। डार्क जोन वाले क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 30 से 60 सेमी तक पानी का जलस्तर नीचे चला जाता है। इससे पानी का संकट पैदा हो रहा है। भूगर्भ जल पर निर्भरता को इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है। पानी के ज्यादा प्रयोग और चार वर्षों में कम बारिश होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
सरकार ने गिरते भू-गर्भ जलस्तर को देखते हुए जिले में सात चेकडैम का 1.21 करोड़ से निर्माण करवाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इन चेकडैम का लोकार्पण किया। आने वाले समय में चेकडैम के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही डार्क जोन क्षेत्रों को पानी के संकट से उभरने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें