फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध प्लांट में दो माह से पनीर उत्पादन ठप

विज्ञापन
काऊ मिल्क प्लांट का मुख्य भवन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। काऊ मिल्क प्लांट में दो माह से पनीर का उत्पादन बंद है। बाजार में पनीर की मांग कम होने से यह परेशानी आई है। सरकार ने पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए काऊ मिल्क प्लांट की स्थापना कराई थी। प्लांट पर आने वाले दूध से घी, सूखा पाउडर, पनीर तैयार किया जाता है। प्लांट से तैयार दुग्ध पदार्थों को बाजार में बेचा जाता है।
विज्ञापन

प्लांट में एक दिन में करीब दो क्विंटल पनीर तैयार करने की क्षमता है। यहां तैयार पनीर को जिले समेत कानपुर के बाजार में भेजा जाता था। दो माह पहले तक प्लांट में प्रतिदिन 300 लीटर दूध से करीब 50 किलो पनीर तैयार कर बाजार में पहुंचाया जा रहा था। प्लांट में तैयार पनीर की मार्केटिंग न होने से खपत कम होती गई। इससे प्लांट के अधिकारियों ने पनीर का उत्पादन बंद कर दिया।
काऊ मिल्क प्लांट में पनीर बनाने का काम करीब दो माह से बंद है। अब प्लांट में घी और सूखा दूध पाउडर तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा है। पनीर उत्पादन को लेकर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। प्लांट के मैनेजर प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्लांट पर एक दिन में दो क्विंटल तक पनीर तैयार किया जा सकता है। खपत बहुत ज्यादा न होने पर 50 किलोग्राम तक पनीर तैयार करवा रहे थे। इसे कानपुर के पराग केंद्र भेजते थे। खपत बहुत कम होने से उत्पादन बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें