फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मॉडल शॉप पर नहीं मिले चेतावनी बोर्ड, कैंटीन का फूड लाइसेंस गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। कस्बे के बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित अंग्रेजी मॉडल शॉप-बी पर अलीगढ़ से आई आबकारी टीम ने छापेमारी कर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकान पर लगाए जाने वाले चेतावनी संबंधी साइन बोर्ड नहीं मिले। वहीं, कैंटीन संचालक खाद्य विभाग का फूड लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने दुकान का ई-चालान करते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन



सहायक आबकारी निरीक्षक अजय सिंह और कांस्टेबल जेके अवस्थी ने मॉडल शॉप का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान पर 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को शराब न बेचने, शराब पीकर वाहन न चलाने और दुकान के आसपास शराब पीने पर प्रतिबंध संबंधी चेतावनी बोर्ड नहीं लगे मिले। इसके अलावा कैंटीन संचालक से फूड लाइसेंस मांगा गया, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
टीम ने खामियों को गंभीरता से लेते हुए दुकान का ई-चालान किया और निरीक्षण रिपोर्ट विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दी। इसके बाद टीम ने ठठिया रोड स्थित तिर्वा बाजार अंग्रेजी शराब की दुकान का भी निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाएं सही मिलने पर अधिकारियों ने संतुष्टि जताई। टीम के अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार 13 दिनों तक निरीक्षण अभियान चलाया गया है। इस दौरान अलग-अलग दुकानों पर मिली कमियों के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें