फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 13 विकल्पों में दो प्रपत्र जमा करने वाला बनेगा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूचियों का पठन और दावों-आपत्तियों का संकलन किया गया। सदर विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के तहत बूथ संख्या 291 एवं 292 केके इंटर कॉलेज व बूथ संख्या 311, 312, 313, 314, 315, 316, 317 एवं 318 सहित अन्य मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची को जनसामान्य एवं बूथ लेवल एजेंटों की उपस्थिति में पढ़कर सुनाया गया। मतदाताओं को सूची में अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की शुद्धता जांचने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही आवश्यक सुधारों और आपत्तियों के संबंध में आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान, उन नए मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है जो 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या कर रहे हैं। यदि किसी मतदाता का नाम 2003 या 2025 की सूची में नहीं है, तो उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक फॉर्म छह भरकर और पहचान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीकृत 13 स्वीकृत अभिलेखों में से किन्हीं दो को जमा करके अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं। इन स्वीकृत अभिलेखों में केंद्र/राज्य सरकार या सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र और बिहार एसआईआर की मतदाता सूची का अंश शामिल हैं। अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को मतदाताओं को सही जानकारी देने के निर्देश दिए। छिबरामऊ, गुरसहायगंज, सिकंदरपुर, समधन, विशुनगढ़, तालग्राम और तिर्वा सहित विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने बूथों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया।

मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिस

गुरसहायगंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में मतदाताओं से फार्म छह, सात और आठ प्राप्त किए गए। राजनीतिक दलों के बीएलए ने भी सक्रियता दिखाते हुए फार्म जमा कराए। मतदाताओं को दिए गए नोटिसों का निस्तारण 23 जनवरी को ब्लॉक मुख्यालय पर किया जाएगा। सुपरवाइजर श्याम नारायण द्विवेदी ने बताया कि 12 बूथों पर फार्म छह के 56, फार्म सात का एक तथा फार्म आठ के 27 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं सुपरवाइजर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनसे संबंधित 12 बूथों पर फार्म छह के 30, फार्म सात का एक और फार्म आठ के 11 आवेदन जमा किए गए। सुपरवाइजर अमन श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। इस मौके पर राजनीतिक दलों के बीएलए भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें