फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता दिवस पर निकाली रैली

Tue, 26 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएसएम महाविद्यालय में हुई संगोष्ठी के बाद में जनता को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान रास्ते छात्रों ने आवाज को बुलंद करते हुए लोगों से वोटर कार्ड बनवाने की अपील की।
विज्ञापन


डीएम अनुज झा ने कहा कि मतदाता जागरूकता के साथ सभी विधानसभा, लोकसभा सहित अन्य चुनावों में अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें, ताकि सही जनप्रतिनिधि चुनकर पहुंचे और वह क्षेत्र का विकास कराएं। युवा मतदाता मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में योगदान दें।

कहा कि मतदाता वोटिंग का प्रयोग बिना लालच, भय के साथ निष्पक्ष  व स्वतंत्र मन से करें। इस दौरान सभी को शपथ दिलाई। रैली को डीएम ने रवाना किया। रैली पीएसएम महाविद्यालय से शुरू होकर मकरंदनगर तिराहा, कन्नौज सिटी, फूलमती तिराहा होते दोबारा पीएसएम कालेज आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित श्लोगन प्रतियोगिता में विजयी आभा प्रथम, संध्या द्विवेदी द्वितीय, प्रतिभा पांडेय तृतीय को पुरस्कृत किया। श्लोगन प्रतियोगिता की विजेता प्रियंका, देवांश, अमीषा गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एडीएम संतोष वैश्य, सुनील शुक्ला, प्राचार्य सुनीति मिश्रा, सहायक निर्वाचन अधिकारी आरके सक्सेना आदि मौजूद थे।

तिर्वा में मतदाता दिवस पर सोमवार की दोपहर एसडीएम के नेतृत्व में डीएन इंटर कालेज से छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गई। रैली कस्बे के कई मार्गों से होते हुए गांधी चौक चौराहे पर पहुंची। रैली में शामिल लोग अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे थे। साथ ही नए वोट बनवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा था।

रैली का समापन डीएन कालेज में ही हुआ। इस दौरान एसडीएम उदयवीर सिंह, तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी, नायब तहसीलदार प्रेम नरायन प्रजापति, तिर्वा कोतवाल वीएल यादव, प्रधानाचार्य रामऔतार यादव आदि भी मौजूद थे। उधर, कस्बे के बीआरसी परिसर में हुई गोष्ठी में प्राथमिक पाठशाला तिर्वागंज व पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिर्वागंज के छात्र-छात्राएं व स्कूल के टीचर मौजूद थे।

इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव, एबीआरसी धर्मेंद्र यादव, प्रमोद यादव, श्यामू यादव, सचिन कटियार, सचिन राजपूत, प्रेमपाल, हरिभान सिंह, आरती सिंह, बीना द्विवेदी ने लोगों को भारी संख्या में मतदान को प्रेरित किया।

अमोलर व तालग्राम क्षेत्र के एसजीआर महाविद्यालय व गोपीनाथ ला कालेज निकवा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जन जागरूकता गोष्ठी व रैली आयोजित हुई। कालेज परिसर से सोमवार की सुबह 11 बजे प्राचार्य डा. जितेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में जागरूकता रैली निकली। आसपास कस्बे का भ्रमण करने के बाद वापस कालेज परिसर पहुंची।

यहां छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताते हुए वोट अवश्य डालने को कहा गया। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन डा. अजयपाल सिंह, जितेंद्र यादव, संजीव शाक्य, राजेश वर्मा, रामकुमार गुप्ता, अरुण त्रिपाठी, परवेज अहमद, ललित मोहन सिंह, लेखपाल सिंह वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें