मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का
आयोजन हुआ। इसमें कर्मचारियों ने शपथ ली। इस मौके पर दिलीप बाजपेयी, वाईके
मंजुल, रंजन त्रिवेदी, दिलीप कुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार, मो.आबिद सहित
अन्य मौजूद रहे।
तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के गौतम बुद्ध
गर्ल्स इंटर कालेज में शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर
मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के सैकड़ों
छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शपथ ली। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य
नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मतदाता दिवस आयोजित हुआ।
जिसमें
छात्रों ने हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपने पूर्ण आस्था रखते हुए यह
शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए
रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन की गरिमा को
अक्षूण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व अन्य
किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस
मौके पर शिक्षक गिरीश सक्सेना, तारा शंकर अवस्थी, राजेंद्र कुमार, निर्मल
कुमार यादव, नीलम त्रिपाठी, विभा यादव, वंदना मिश्रा, प्रियंका यादव, संजीव
कुमार, धमेंद्र प्रजापति, जगदीश पाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
ग्रामीणों बच्चों को दिलाई शपथ
न्याय
पंचायत कसावा में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों
में बच्चों और ग्रामीणों को शपथ दिलाई। न्याय पंचायत समन्वयक नीरज पाल ने
प्राथमिक विद्यालय खानपुर कसावा में कार्यक्रम के दौरान बच्चों और
ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाते हुए कहा वोट का अधिकार हमारी
ताकत है।
हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।
इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम माननगला, लोहिया ग्राम मेदेपुर के प्राथमिक
विद्यालय, मदारीपुर नरदाहा, भीकमपुर सानी, बेहटा खास और कसावा स्थित
परिषदीय विद्यालयों में भी वोट के अधिकार से संबंधित लोगों को शपथ दिलाई
गई। इस दौरान प्रधान मुलाश्री, रामविलास तिवारी, सियाराम, सत्यपाल सिंह
चौहान, सुनील कुमार यादव, सुजीत, रामदेवी यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद
रहे।
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की ली
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका में लोगों ने निष्पक्ष व शांतिपूर्वक मतदान
की शपथ ली। मतदान के गिरते प्रतिशत को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कर लोगों को भाग लेने का आह्वान किया है।
जिसको लेकर चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्र कुमार गुप्ता, पालिका के अधिशाषी
अधिकारी बीडी भट्ट ने पालिका परिसर में लोगों को शपथ दिलाई। इस दौरान नगर
पालिका के कर्मचारियों के अलावा सभासद तहसीन खां, जीतू गुप्ता, जगदीश यादव,
संदीप गुप्ता, ओमबाबू, दीनानाथ आदि मौजूद थे।