फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक शिविर में 14 ने किया रक्तदान

Sat, 12 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के पास स्थित एचडीएफसी बैंक परिसर में लगे शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 14 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन


शिविर का उद्घाटन उद्योगपति फैजान मलिक ने किया। बैंक शाखा प्रबंधक रहमतुल्ला, सीएमओ डा. पीएन वाजपेयी ने शिविर का जायजा लिया। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. आरडी यादव, प्रमेश पांडेय की टीम ने रक्तदान की व्यवस्था कराई। युवकों के साथ ही युवतियों ने भी रक्तदान किया।

शिविर में दीपक राठौर, विजय कुमार, अंकित श्रीवास्तव, अमरनाथ तिवारी, भाष्कर अवस्थी, ममतेश तिवारी, कृपा शर्मा, पुनीत
सारस्वत, रीना, दीप्ति यादव, कमल टंडन, अंचल मिश्रा, नितीष तिवारी व अंशू राठौर ने रक्तदान किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि उनके यहां हर साल एक बार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें