फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी से बालक का शव मिलने से सनसनी

Sat, 12 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सफियापुर नाला पुल के पास रेलवे ट्रैक पर एक 10 वर्षीय बालक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और बालक की शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव टिकैयनपुरवा निवासी मृतक के पिता लालाराम दोहरे ने बताया कि उनका पुत्र रामसागर (10) प्राथमिक स्कूल बहेलियनपुरवा में कक्षा पांच में पढ़ता था। गुरुवार को वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर आया। बस्ता रखने के बाद वह खेलने के लिए निकल गया।

कई घंटे बाद भी जब वह लौटकर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की गई, पर कोई पता नहीं चल सका। सुबह स्कूली यूनिफार्म में ही उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उन्होंने आशंका जताई कि उनके बेटे की हत्या करके शव को आत्महत्या रूप देने को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। बालक का शव मिलने की जानकारी पाते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना पाकर चौकी प्रभारी मझपुरवा रजनीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रेलवे लाइन पार करते समय बालक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटनाक्रम से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें