फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॅालीबाल प्रतियोगिता में कन्नौज ने बाजी मारी

Sat, 08 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
वॅालीबाल खेलते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री आदर्श इंटर कालेज ठठिया में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की वॅालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर मंडल की चार जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने किया। नवाब सिंह यादव ने कहा कि खेलों से शारीरिक विकास होता है। युवाओं को  खेलकूद पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन



 प्रतियोगिता में कन्नौज जिले की चार, इटावा की दो, कानपुर देहात दो, औरैया जिले की एक टीम ने भाग लिया। शुभारंभ मैच कन्नौज व कानपुर  देहात जनपद के अंडर- 19 खिलाड़ियाें के बीच हुआ। बालक व बालिका वर्ग में कन्नौज जिले ने बाजी मारी। अंडर 14 में बालिका वर्ग  कन्नौज की टीम विजेता रही। अंडर 14 बालक वर्ग में कन्नौज जनपद के अलावा दूसरे जिले की टीम न होने से बगैर मैच खेले ही कन्नौज को विजेता घोषित किया गया। अंडर 14 बालिका कानपुर देहात की टीम को मुकाबले के लिए अयोग्य कर दिया गया। प्रतियोगिता में चार जिलों की टीमों के बीच छह मैच खेले गए। सभी मैचों में कन्नौज की टीम ने बाजी मारी।

कार्यक्रम के अंत में  विजेता टीम के कप्तान व कोच को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुराधा ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अजय यादव ने किया। यहां ओम प्रकाश, अहमद हुसैन, रामऔतार वर्मा , सर्वजीत आर्या, लोकेश कुमार, भूपेंद्र कुमार, संजीव यादव, आजाद रजत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें