फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी महिला को ट्रक ने रौंदा

Sat, 08 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
राजपुरा में तीर्थ दर्शन यात्रा बस का एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित साईं ढाबा के निकट बाइक सड़क के गड्ढे में चले जाने से अनियंत्रित हो गई। इससे महिला सड़क पर गिर पड़ी। इसी बीच ट्रक ने महिला को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद के थाना राजेपुर के गांव कड़क्का निवासी फातिमा उर्फ रानी बेगम (40) पत्नी अबरार सात वर्षीय पुत्र रेहान को गोद में लेकर पति के  साथ बाइक से देर शाम अपने मायके कन्नौज जा रही थीं। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मिरगांवा गांव के निकट र्साइं ढाबे के सामने जीटी रोड के गड्ढे में बाइक चली गई। रानी तेज झटके के साथ बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्हें कुचल दिया। दुर्घटना को देख चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक को कब्जे में कर कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने  पति की तहरीर पर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें