गुरसहायगंज(कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट कर दी गई। आरोप है कि इस दौरान छह माह का गर्भ गिर गया। पीड़िता ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के सीमांत नगर में रहने वाले शमशाद अहमद ने बताया कि बेटी अमरीन बेगम का विवाह कुछ समय पहले थाना भरथना के ब्रजराज नगर निवासी रफीक अहमद से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद रफीक अहमद, नफीस अहमद, मुफीस अहमद, असगरी बेगम और अनीश बेगम अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये, सोने की चेन, अंगूठी की मांग करने लगे।
मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान चार जून को छह माह का गर्भ गिर गया। इस दौरान ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया। यह नहीं माने। बेटी का उत्पीड़न करते रहे।