फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसीबी धड़ाम, 180 गांवों की बिजली गुल

Fri, 08 Apr 2016 12:07 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
जली मशीनें देखते जेई अवनीश कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छिबरामऊ। 33/11 केवी बहवलपुर बिजली घर में धमाके के साथ वीसीबी मशीनें धड़ाम हो गई। इनसे निकली आग से ड्यूटी पर तैनात एसएसओ बाल बाल बच गया। इस हादसे से करीब 180 गांवों की बिजली गुल हो गई। ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले सप्ताह ही यहां पर पांच एमवीए की जगह 65 लाख रुपये का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया था। लेकिन हालत सुधरने की बजाय और खराब हो गए।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में तैनात एसएसो अजब सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 7 बजे क्स्बा फीडर की इनकमिंग वीसीबी में ब्लास्ट हुआ और ट्राली के उकरण जल गए। गुरुवार को पूरे दिन मशीनों की सफाई की गई। शाम 4 बजे वीसीबी में ट्राली फिट करके बिजली चालू करने के लिए टीपीएम लगाते ही तेज धमाका हुआ।

इससे फीडर ट्राली जल गई। इसके साथ ही विशुनगढ़ फीडर की ट्राली के स्पाउट भी फट गए। इस हादसे से खोजीपुर फीडर के 40 गांव, हाथिल फीडर के 35 गांव,विशुनगढ़ फीडर के 65 गांव और कसाबा के 40 गांव समेत कुल 180 गांवों में बिजली गुल हो गई। जेई अवनीश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में लगी लगभग सभी वीसीबी मशीनें बेकार हो गई हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी हैं। बिजली की ट्रिपिंग नहीं होने से एचटी लाइन के तार टूटने से खेतों में आग लगने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक पूरी तरह मरम्मत नहीं होती तब तक क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें