जिला अस्पताल में शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों की जांच करते सीएमएस
- फोटो : amar ujala
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को स्वास्थ्य रहने के तरीके बताए। इसमें बताया कि आजकल 40 वर्ष से अधिक उम्र होने ही अधिकतर लोगों में ब्लड प्रेशर और शुगर की शिकायत बढ़ रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कैंप में करीब 70 मरीजों की जांच की गई।
कैंप में मौजूद काउंसलर रुचि सिंह, लैप टेक्नीशियन रजनी पाल ने मरीजों की जांच की। उन्होंने कहा कि शुगर रोगियों को मिठाई नहीं खानी चाहिए। आलू और चावल से भी परहेज करना चाहिए। शक्कर का सेवन न करें। यदि खाना है तो हल्का भोजन करें। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। दाल का सेवन अधिक करें। मौसम आने पर जामुन का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से सुबह और शाम को टहलें। इन रोगों की पहचान व्यक्ति स्वयं कर सकता है।
शुगर रोगी को कमजोरी आने लगती है। दस्त आना शुरू हो जाता है। हाथ और पैरों में झनझनाहट होने लगती है। ऐसे व्यक्तियों को कुछ ऐसा काम करना चाहिए जिससे उनके शरीर से पसीना निकलने लगे। इससे रोगी को राहत मिलती है। इसी तरह सीएमएस ने भी आए हुए मरीजों को ब्लड प्रेशर और शुगर से बचाव के तरीके बताएं।