फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, ठहरा गर्भ

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो युवकों ने नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के पांच माह की गर्भवती होने के बाद परिजनों को जानकारी हुई। शनिवार को पीड़ित लड़की के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने चंदुआहार गांव निवासी सनी व उसके दोस्त उपेंद्र कुमार के खिलाफ 14 वर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि आरोपी दिवाली पर चार नवंबर 2021 को उसके घर आए थे। इस दौरान दोनों ने बेटी को बहला-फुसला कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शनिवार को बेटी के पेट में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक महिला डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने बेटी के गर्भवती होने की बात बताई तो परिजनों के होश उड़ गए।
पूछने पर बेटी ने सामूहिक दुष्कर्म की बात कही। शनिवार को सदर कोतवाली में पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें