फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बदहाल रास्ते पर ग्रामीणों ने फावड़ा चलाकर भरे गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। ग्राम पंचायत कंसुआ के मजरा मझपुर्वा में नहर किनारे बदहाल रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को खुद ही रास्ते की मरम्मत की। लंबे समय से सड़क पर गहरे गड्ढे और कीचड़ होने से आवागमन प्रभावित है। बारिश के दौरान नहर का पानी रास्ते पर भर जाने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीण संदीप वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फावड़े से गड्ढों में मिट्टी भरकर रास्ते को समतल किया। इसके साथ ही किनारे उगी झाड़ियों और घास की सफाई भी की गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि मझपुर्वा से हैडपुल तक जाने वाला रास्ता वर्ष 2019 से बदहाल है। नहर के चौड़ीकरण के दौरान रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसके बाद स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों के मुताबिक, खड़िनी कस्बे में पढ़ने जाने वाले 100 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिदिन इसी रास्ते से गुजरते हैं। कीचड़ और गड्ढों के कारण कई बार विद्यार्थी फिसलकर नहर की ओर जा चुके हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कराकर पक्की सड़क बनवाने और नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेश चंद्र, कमल सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें