फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शिवसिंहपुर में 11 हजार वोल्ट की लाइन न हटने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
चपुन्ना। ग्राम शिवसिंहपुर में 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन न हटाने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करंट की चपेट में आने से हुई छात्रा की मौत के बाद गांव पहुंचे एसडीओ ने दो दिनों में लाइन हटवाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का आरोप है निरीक्षण करने पहुंची बिजली निगम की टीम ने लाइन हटाने से इन्कार कर दिया। उसके बाद नाराज ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन



गांव निवासी कक्षा 11 की 16 वर्षीय छात्रा हिमानी की 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व लाइन हटवाने की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। बाद में ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत को ज्ञापन सौंपकर बस्ती के ऊपर से गुजर रही लाइन को गांव के बाहर स्थानांतरित कराने की गुहार लगाई थी। हादसे के समय मौके पर पहुंचे सौरिख एसडीओ अनिल कुमार ने दो दिन में लाइन हटवाने का आश्वासन दिया था। हादसे को 15 दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई कदम नहीं उठाया गया, तो ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
एसडीओ व जेई ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना तो किया, लेकिन बाद में यह तर्क देकर लाइन हटाने से साफ मना कर दिया कि लाइन पुरानी है और मकान बाद में बने हैं। अधिकारियों के इस संवेदनहीन रवैये से नाराज होकर कौशलेंद्र सिंह, सदन, बदन सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि घनी आबादी के बीच से गुजर रही यह एचटी लाइन हर पल मौत को दावत दे रही है, जब तक इस लाइन को गांव से बाहर स्थानांतरित नहीं की जाती, तब तक हादसों का खतरा बना रहेगा। प्रदर्शन के दौरान रिंकू सिंह, राजू, देवांशु, प्रांशु, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, संजू, भूरे, कमलेश, दीपक, छोटू, राहुल, अखिलेश, नन्ही देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें