फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के तरीके बताए

Sun, 08 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुगरापुर में इंद्रधनुष योजना के तहत चिकित्सा प्रभारी समेत डाक्टरों ने ग्रामीणों को बीमारियों के संबंध में जानकारी दी और बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सरदमन सिंह ने अस्पताल में कैंप लगाकर लोगों को कार्यक्रम के तहत जानकारी दी। टीवी और काली खांसी बीमारी के बारे में बताया और कहा कि इस मर्ज के दौरान मरीज मुंह पर रुमाल लगाकर ही खांसे। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।

डा. अभय कुमार, डा. सोनम बाजपेयी, डा. गौरव त्रिपाठी, डा. आमिर, डा. अनुपम आदि ने दो वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के तौरतरीके समझाए। साथ ही पोलियो, पीलिया, टिटनेस, रतौंधी आदि के बारे में ग्रामीणों को बताते हुए कहा कि बच्चों को बोतल से दूध पिलाते समय पानी आदि के अलावा सफाई पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन


ग्रामीण अपने घरों के आसपास साफ-सफाई सही से करें। कहा कि जहां पानी रुक रहा हो, वहां मिट्टी के तेल का छिड़काव करें। फंगस आदि की बीमारियों में नीम के पत्तों को उबालकर पानी से स्नान करें। शाम के समय डेंगू व अन्य मच्छरों से जनित बीमारी के बचाव के लिए नीम के पत्तों का धुआं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें