जीआईसी में मंडलीय स्तरीय एक दिवसीय खो-खो
प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कानपुर नगर, इटावा, औरैया, कन्नौज जिलों से
आईं टीमों ने प्रतिभाग किया। दो जिलों की टीमें प्रतियोगिता में शामिल नहीं
हुईं।
शनिवार को सीनियर बालक वर्ग में विजेता औरैया और उपविजेता
कन्नौज जिले की टीम रही। जूनियर बालक वर्ग में विजेता औरैया और उपविजेता
इटावा जिले की टीम रही। सीनियर बालिका वर्ग में कानपुर विजेता व इटावा
उपविजेता रही। जूनियर बालिका वर्ग में औरैया विजेता व उपविजेता इटावा की
टीम रहीं।
इससे पहले सरस्वती प्रतिमा पर डीआईओएस केपी सिंह यादव व शिवमोहन
कुशवाहा ने माल्यार्पण किया। स्वागत गीत व सरस्वती वंदना छात्रा वीनू यादव,
मनीषा, मैंसी ने पेश की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की
शिक्षिका मंजू देवी ने किया। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल
ने कॉलेज परिवार की प्रशंसा की।
उन्होंने शिक्षा का गिरते स्तर पर चिंता
व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान में खेलकूद प्रतियोगिता में भी
छात्र-छात्राएं कम रुचि ले रहे हैं। इस मौके पर विजय शंकर दीक्षित, महेश
यादव, जगत सिंह, कश्मीर सिंह यादव, मंजू वर्मा, अरविंद कुमार, सुनीता,
संगीता शर्मा, अनूप शर्मा, पीयूष द्विवेदी, प्रताप सिंह, मोहम्मद खुर्शीद, गेंदालाल व शिवचंद्र मौजूद थे।
निर्णायक मंडल में सुनील कुमार यादव, चंद्रभान यादव, आदित्य गंगवार,
शिशुपाल, वीरेंद्र वर्मा और रेफरी क्रीड़ाधिकारी अजय यादव और संत जयकिशन
लाल आवासीय कॉलेज के प्रबंधक सुरजीत यादव, सुरेंद्र पाठक व नरेंद्र रहे।