फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काऊ मिल्क प्लांट का काम रुकवाया

Sat, 24 Sep 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
काम रुकवाने के बाद मांग को लेकर हंगामा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उमर्दा। कस्बे में बन रहे काऊ मिल्क प्लांट का काम शनिवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर रुकवा दिया। साइट पर बने कार्यदाई संस्था के कार्यालयों में ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से प्लांट के लिए दी गई जमीन के बदले उन्हें जमीन न दिए जाने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें जमीन नहीं दी जाएगी। तब तक वे काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


 उमर्दा कस्बे के गांव पट्टी मौजा-बदनपुर के वीरेंद्र, राजसिंह, उदय पाल, राजेंद्र सिंह, अजय पाल, इंद्रपाल, शेर सिंह ने बताया काऊ मिल्क प्लांट के निर्माण से पहले उन सभी से सात बीघा जमीन ली गई थी। उस समय उनसे कहा गया था कि इतनी ही जमीन उन्हें दूसरे स्थान पर दी जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि कई महीने बीते जाने के बाद भी उन्हें आज तक किसी दूसरे स्थान पर जमीन नहीं दी गई है। 

इस बारे में कई बार अधिकारियों से कहा लेकिन सभी आज-कल में देने का वादा कर उन्हें टरका रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें उनकी दी गई जमीन के बराबर दूसरी जगह जमीन नहीं दे दी जाएगी, तब तक वह काम नहीं होने देंगे। एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार ने बताया कि सभी किसानों को मिल्क प्लांट क्षेत्र में ही जमीन आवंटित कर दी गई है। रविवार सुबह मौके पर जाकर सभी किसानों को उनकी जमीन पर कब्जा दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें