सौरिख। ग्रामीणों ने एक गोवंश को घेरकर भाले, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर मार डाला। रविवार को पुलिस ने गोवंश का बिना पोस्टमार्टम कराए शव जेसीबी से गांव के बाहर खेत में दफन करा दिया।
क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में शनिवार को दोपहर बाद खेतों में घूम रहे गोवंश को कई ग्रामीणों ने भाले, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे लेकर घेर लिया। उसके बाद गोवंश पर हमला कर घायल कर दिया। पूरी रात गोवंश तड़पता रहा।गोवंश ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान से जेसीबी मंगवाकर गोवंश का शव वहीं खेत में बिना पोस्टमार्टम कराए दफन करा दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मेहर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।