फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा, दो शिक्षकों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शिक्षा का मंदिर उस समय अखाड़ा बन गया जब दो शिक्षकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बच्चों के सामने शिक्षकों ने एक दूसरे पर जूता और चप्पल चलाए। यह देखकर स्कूल में ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों ने शिक्षकों केे शांत कराया।
विज्ञापन

पूरा मामला उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के ठठिया-तिर्वा स्थित मार्ग पर एक कंपोजिट विद्यालय का है। शनिवार सुबह शिक्षण कार्य के दौरान दो शिक्षकों के बीच गालीगलौज शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों शिक्षक एक दूसरे पर जूते और चप्पल चलाने लगे। शिक्षकों को झगड़ता देखकर बच्चे झोला उठाकर घर चले गए। यहां देखकर ग्रामीणों की भीड़ पहुंच गई। बीएसए कौस्तुभ कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं आया। जांच कराकर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें