फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गांव की सरकार’, आज होगी साकार

Sat, 12 Dec 2015 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मतपेटियों में बंद वोटों की गिनती के बाद नतीजे रविवार को निकलकर बाहर आएंगे। जिले भर में कुल 8,069 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। कहीं खुशी की धूम मचेगी तो कहीं गम का माहौल होगा। किसकी जनता पर कितनी पकड़ है, इसका अहसास भी मतगणना के बाद उम्मीदवारों को हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान पद के लिए आठ विकास खंडों में कुल 4,350 उम्मीदवारों ने चुनावी जंग लड़ी है। इनमें सदर विकास खंड में 642, जलालाबाद में 313, छिबरामऊ में 738, सौरिख में 574, तालग्राम में 637, गुगरापुर में 200, उमर्दा में 892, हसेरन में 354 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है।

वहीं सदस्य पद पर 3719 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे थे, जिनका भाग्य मतपेटियों के अंदर कैद है। इनमें विकास खंड कन्नौज में 354, जलालाबाद में 215, छिबरामऊ में 232, सौरिख में 752, तालग्राम में 569, उमर्दा में 1003, गुगरापुर में 126 और हसेरन में 468 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है।
विज्ञापन


वैसे तो जीतने के लिए हर किसी ने एड़ीचोटी तक का जोर लगाया है, पर किसे कामयाबी मिली है यह तो मतगणना के बाद ही पता चलेगा। उधर, आठों विकास खंडों की मतगणना संपन्न कराने को 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना स्थल व भवनों में टेंट, बैरीकेडिंग, ध्वनि व विद्युत रोशनी का पर्याप्त इंतजाम करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के एक्सईएन संजय श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

डीएम अनुज झा ने निर्देश दिए कि व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम मतगणना केंद्र के मुख्य गेट व एक आरओ टेबल पर रहेगा, जिसके प्रभारी जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। इसमें बीडीओ की ओर से एक कुशल कर्मचारी को नियुक्ति किया गया है। ताकि मतगणना के दौरान बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से चलती रहे।

एलईडी लाइट, पेट्रोमैक्स की वैकल्पिक व्यवस्था भी रहेगी। यह जिम्मेदारी ब्लाक के बीडीओ को सौंपी गई है। उधर, कन्नौज पालिका, छिबरामऊ, नगर पंचायत तिर्वागंज व सौरिख के ईओ को मतगणना स्थलों की सफाई व्यवस्था सही रखने का काम सौंपा गया है। सफाई नायक के साथ ही उनके नियंत्रण के लिए पालिका कर्मचारी तैनात करने को कहा गया है।

बीडीओ को निर्देश दिए गए  कि वे ईओ से संपर्क करके सफाई कार्य अपनी निगरानी में कराएं। वहीं जलालाबाद, तालग्राम हसेरन विकास खंड में मतगणना केंद्र की सफाई व्यवस्था बेहतर रखने की जिम्मेदारी डीपीआरओ जेके केसरवानी को सौंपी गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि वे सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दें।

उधर, डीएम ने बताया कि जिले में निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता व धारा 144 लागू है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रधान पद के परिणाम की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशी द्वारा विजय जुलूस निकालना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

कहा कि यदि किसी ने जुलूस निकालने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतगणना केंद्र पर भीड़ इकट्ठी नहीं होने दी जाएगी। हर ग्राम पंचायत के लिए मतगणना के समय की सूचना मतगणना केंद्र के बाहर चस्पा रहेगी। मतगणना एजेंट के पास पर भी निर्धारित समय अंकित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें