फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिला खराब खाना, फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण में शिक्षकों को गुरुवार को खराब भोजन के पैकेट बांटे गए। खाना की गुणवत्ता खराब होने पर अध्यापकों ने लंच पैकेट फेंक दिए। इसके बाद खुद पर कार्रवाई होने के डर से चुप्पी भी साध ली। हालांकि शिक्षक आपस में अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते रहे।
विज्ञापन

बीआरसी सदर में निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण का दूसरा दिन था। शिक्षकों का आरोप है कि पहले दिन लंच पैकेट खराब मिला था। दूसरे दिन भी भोजन की गुणवत्ता खराब रही। एक शिक्षक ने नाम न छापने की बात पर कहा कि पनीर की सब्जी महक रही थी। अन्य सब्जियों का स्वाद भी खराब था। इस कारण लंच पैकेट नहीं खाया। एक शिक्षिका ने कहा कि उन्होंने तो अपना लंच पैकेट खोला ही नहीं। सब लोग खोलकर कहें, तो वह भी विरोध करेंगी। अकेले कार्रवाई के डर से शांत हैं। एक अन्य शिक्षक ने कहा कि अगर भोजन ठीक होता तो शिक्षक पैकेट क्यों फेंकते। मुख्य गेट के निकट भोजन के पैकेट फेंके गए।
बीईओ विपिन कुमार का कहना है कि शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से शिकायत मिली है, भोजन के पैकेट खराब हैं। बैठक के बाद प्रशिक्षण में पहुंचकर लंच पैकेट बदलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

-----------------
कमीशन का चलता खेल
मामला भोजन का हो या फिर कार्यक्रम के लिए टेंट आदि का। कमीशन का खेल हर स्तर पर रहता है। अधिकारी अपने चाहने वाले या कमीशन के चलते ठेका ऐसे लोगों को दे देते हैं, जिससे क्वालिटी अच्छी नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें