छिबरामऊ। लहसुन लेकर जा रही पिकअप से सौरिख रोड पर नीलगाय टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुरुवार को सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पट्टी सकरावा निवासी रामवीर यादव (38), हाथिन निवासी हशनूर (52), चालक सकरावा निवासी मुकेश (34) के साथ पिकअप पर लहसुन लादकर मंडी समिति जा रहे थे। जैसे ही वह सौरिख रोड पर बाबा की बगिया के पास पहुंचे, तभी अचानक पिकअप से नीलगाय टकरा गई। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मुकेश को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। (संवाद)