फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर में नहीं मिलेंगे कूड़े के ढेर, कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रदूषण मुक्त नगर की मुहीम धीरे-धीरे साकार होने लगी। क्षेत्र के कमालपुर में 70 लाख रुपये के बजट से तैयार हुए नगर पालिका परिषद के कूड़ा निस्तारण केंद्र का सांसद सुब्रत पाठत और विधायक अर्चना पांडेय ने फीता काटकर तथा मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्लांट के शुरू होने से लोगों को गंदगी से होने वाली संक्रामक बीमारियों से निजात मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत का सपना भी साकार होगा। विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि मुख्य मार्गों पर जगह जगह लगे कूड़े के ढ़ेरों व उनसे उठने वाली दुर्गंध से नगर की छवि पर गलत असर पड़ रहा था। लोगों को सभी मार्ग साफ सुथरे मिलेंगे। इससे पहले सांसद सुब्रत पाठक, विधायक अर्चना पांडेय, चेयरमैन राजीव दुबे व शोभा दुबे ने हवन पूजन किया।
इस मौके पर ईओ नीलम चौधरी, सभासद दिलीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पालिका के लिपिक राजीव दुबे, नीरज मिश्रा, सफाई निरीक्षक अमरदीप, ऋषभ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
कूड़े से तैयार होगी जैविक खाद
चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि नगर से निकले कूड़े को तीन चरणों में अलग किया जाएगा। गलने वाले कूड़े से जैविक खाद तथा प्लास्टिक व पॉलीथीन से ईंट तैयार की जाएगी। इससे पालिका की आय में बढ़ोत्तरी होगी। चेयरमैन ने बताया कि अभी बजट न होने के कारण पालिका में तैनात कर्मचारियों की ही ड्यूटी प्लांट पर लगाई जाएगी। भविष्य में बजट मिलने पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
-------------------
24 स्थानों पर लगेंगे बड़े कूडे़दान
ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि नगर में 20 स्थानों पर बड़े-बडे़ कूड़ेदान लगवाकर उनमें कूड़ा एकत्रित जाएगा। इसके अलावा नगर में कूड़ा ढ़ोने वाले वाहन बहवलपुर में बनाए गए एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा एकत्रित करेंगे। पालिका के कंपेक्टर वाहन सार्वजनिक स्थानों पर लगे बड़े कूड़े दानों व एमआरएफ सेंटर से कूड़ा उठाकर कमालपुर स्थित प्लांट तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें