फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता, पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता, पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। साथ ही संदिग्धों पर विशेष नजर रखी जाए। सभी थानों का आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके। यह बात शुक्रवार को एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन


उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विशेष रूप से गंभीर अपराधों की विवेचना, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों, एवं बच्चों के प्रति अपराधों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विवेचना में तेजी लाएं और इसे समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। उन्होंने महिला एवं बाल सुरक्षा के मामलों में संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए। इसके बाद सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ।
एसपी ने कहा कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और जनसेवा में उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। इस दौरान एएसपी अजय कुमार, सीओ सदर, तिर्वा और छिबरामऊ के साथ सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें