फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ऑनलाइन गेमिंग से ठगी में गोंडा के हाफिज अली पर 25 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गोंडा निवासी कारोबारी हाफिज अली पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सदर कोतवाली पुलिस गैंग के 14 सदस्यों को विभिन्न जगहों पर छापामारी कर गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

गोंडा के रहने वाला हाफिज अली एक बड़ा कारोबारी है और फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम का लेनदेन करता था। पुलिस की लगातार छापेमारी कर रही थी पर वह अभी भी पकड़ा नहीं गया है। हालांकि, सदर कोतवाली पुलिस गैंग के 14 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने गिरोह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे 70 बैंक खातों को फ्रीज किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लखनऊ, देहरादून, बनारस, मुंबई, गोंडा और मध्य प्रदेश समेत कई महानगरों में सक्रिय था।
पुलिस जांच में पता चला है कि गैंग के तार दुबई तक जुड़े हैं, जहां बैठकर मास्टरमाइंड ताज इस पूरे गिरोह को ऑपरेट कर रहा है। इसके अलावा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका युवक भी इस ठगी में शामिल है। पुलिस की जांच में कई बड़े व्यापारियों और कारपोरेट कंपनियों के नाम भी सामने आए हैं। हाफिज अली का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसके ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने उसके भाई कायम अली को कोर्ट परिसर से पकड़ा था। पूछताछ में उसने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी थीं। भाई के पकड़े जाने के बाद हाफिज अंडरग्राउंड हो गया। इनाम घोषित होने के बाद उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद और तेज हो गई है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार का कहना है कि साइबर ठगी गैंग के सदस्य और आरोपी हाफिज अली की तलाश की जा रही है। इसके लिए कई टीमें लगी हैं। हाफिज अली पर 25 हजार का इनाम रखा गया है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें