फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी संगठन के अकाउंट पर युवक ने किया देश विरोधी ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के फरीकापुर गांव में रहने वाले युवक के तुर्की देश के एक संगठन से संबंध होने की बात सामने आई है। युवक ने संगठन के अकाउंट पर देश विरोधी पोस्ट की है। इसका संज्ञान डीजीपी ने लिया है। डीजीपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गांव में दबिश दी। आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीकापुर में रहने वाले शदीद अहमद खान के नाम से तुर्की देश के एक संगठन के सोशल अकाउंट पर देश विरोधी ट्वीट रिप्लाई की गई है। इसमें लिखा गया है कि कोरोना वायरस के नाम पर भारत सरकार एक समुदाय को प्रताड़ित कर रही है। इसकी जानकारी पर डीजीपी ने खुद संज्ञान लिया। डीजीपी के आदेश के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने फरीकापुर गांव में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर आरोपी भाग निकला।
इस दौरान पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि सोशल साइट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर फरीकापुर में रहने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें