फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए से जुड़ रहा है हर वर्ग व समाज का पीड़ित : अखिलेश

Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। यहां पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम जाति या धर्म से नहीं जुड़े हैं। जो पीड़ित है वह पीडीए है। समाज एवं हर वर्ग का पीड़ित व्यक्ति पीडीए के साथ जुड़ रहा है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि धरती पर पता नहीं कितने बुरे लोग आए, परंतु उससे ज्यादा अच्छे लोग भी आए। खराब लोगों को हटाया गया। इस धरती पर हम जो पौराणिक कथाएं पढ़ते हैं। उनमें बताया गया है कि अन्यायी कंस आया परंतु वह भी रुक नहीं पाया। आज जनता के साथ सबसे ज्यादा अन्याय थाने और तहसील में हो रहे है। शोषित और अपमानित को न्याय दिलाने के लिए ही पीडीए का गठन हुआ है।
सरकार को घेरते हुए कहा कि नवरात्र और रमजान में मुख्यमंत्री योगी एक बोतल के साथ एक फ्री योजना लेकर आए हैं। यह गलत रास्ता है। हम सभी इस योजना का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री को 51 किलोग्राम की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शैलेंद्र सिंह राठौर, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, पूर्व जिपंस प्रताप सिंह यादव, श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक महेंद्र सिंह यादव, रवि गुप्ता, नवाजिश अंसारी, दलगंजन सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रोजा इफ्तार में शामिल हुए अखिलेश यादव
तिर्वा। कस्बा के पुराने सपा नेता हरदेव सिंह ड्यूक व रामनारायन बघेल के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने दोनों सपा नेताओं को श्रृद्धांजलि दी। परिजनों से मुलाकात कर धैर्य बंधाया। इसके साथ ही सपा सुप्रीमो सपा नेता अंशुल गुप्ता के घर पहुंच बीमार चल रहे उनके पिता का हाल चाल लिया। मुन्ना होटल पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा कस्बा के सपा नेता शानू सिद्दीकी द्वारा आयोजित सिटी गार्डेन में रोजा इफ्तार में भाग लिया। देर शाम आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें