फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करोड़ों रुपये की जमीनों के पट्टे खारिज

Thu, 27 Mar 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीनों के पट्टे के वाद को निस्तारित कर 62 बीघा जमीन को एसडीएम ने तहसीलदार के संरक्षण में देकर भूमि प्रबंधक समिति को एक महीने में विचार करने को कहा है। उक्त कार्रवाई के बाद बुधवार को पट्टे धारकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि सरकारी संपत्तियों पर भू माफियाओं द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के क्रम में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद दो बजे से तहसील सभागार में बैठक होगी। इससे अवैध रूप से अतिक्रमण संपत्तियों के विवरण सहित सीओ, तहसीलदार, बीडीओ छिबरामऊ, तालग्राम व सौरिख, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आदि बैठक में प्रतिभाग करेंगे। सरकारी संपत्तियों पर हुए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें