फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सब्जी की फसलों में आई जान

Wed, 22 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र में सोमवार रात हुई बारिश से सूख रही फसलों में जान आ गई। बिजली के संकट फसलों की सिंचाई न कर पाने वाले किसानों के चेहरों पर बरसात से रौनक आ गई है। बारिश से सब्जियों की फसलों को फायदा होने से अच्छी पैदावार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के कमालपुर, कपूरपुर, कल्याणपुर, रसूलपुर, अटिया, हाथिन, मदारपुर, भगवानपुर, अकबरपुर, रायपुर, सलेमपुर, भारापुर आदि गांवों के अधिकतर किसान अरबी (घुइया), भिंडी, तोरई, लौकी, मिर्च और बैगन की पैदावार करते हैं। किसान फूल सिंह शाक्य, नाथूराम शाक्य और वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि डीजल महंगा होने से खेतों की सिंचाई संभव नहीं हो पाती है।

ऐसे में किसान बिजली के सहारे रहते हैं, लेकिन इधर एक माह से किसान बिजली संकट से काफी त्रस्त थे। किसान रातों में जागकर बिजली का इंतजार करते थे, लेकिन इसके बाद भी सब्जी की फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में अरबी सहित अन्य सब्जियां सिंचाई के अभाव में सूख रही थी।  मान सिंह और बादाम सिंह पाल के अनुसार पहली बारिश से सबसे ज्यादा लाभ सब्जी की फसलों को हुआ है। आगे अच्छी बारिश होने से किसान की धान सहित अन्य फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें