फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करें युवा कार्यकर्ता

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। तालग्राम रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सेक्टर संयोजकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के युवा कार्यकर्ता वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करें।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि सभी सेक्टर संयोजक अपना कार्य ईमानदारी से करें। सेक्टर संयोजकों के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इस बार हुए लोकसभा चुनाव में सेक्टर संयोजकों को यही नहीं पता था कि उनके बूथ कौन से हैं। इस बार सभी को बूथ की सूची दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े तीन विधानसभा क्षेत्रों में छिबरामऊ भी शामिल है। इसमें 89 सेक्टर हैं। सेक्टर संयोजक के चुनाव में पुराने कार्यकर्ताओं को वरीयता दी गई है। वरिष्ठजन नए सेक्टर संयोजकों का मार्गदर्शन करें।
क्षेत्रीय मंत्री नरेंद्र राजपूत ने कहा कि इस बार चार से सात बूथ का सेक्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाजसेवा के साथ राष्ट्रहित के कार्य करती है। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि सेक्टर संयोजक अपने दायित्वों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से करें। हम सभी को 2022 के चुनाव का लक्ष्य अभी से निर्धारित कर कार्य करना है। जिला महामंत्री गौरव द्विवेदी के संचालन में हुए कार्यक्रम में अरुण कुमारी शाक्य, ऊषा उपाध्याय, सुमन पराशर, जिपंस जीतू शाक्य, ओमकार शाक्य, सुधीर दुबे, विवेक दुबे, राहुल रतन पांडेय, सुशील पांडेय सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें