फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ई-रिक्शा में वैन ने मारी टक्कर, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। तिर्वा-तालग्राम मार्ग पर रविवार को मवइया तिराहा मोड़ पर खड़े ई-रिक्शा में पीछे से वैन ने टक्कर मार दी। भागते समय वैन चालक पुलिया से जा टकराया। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। इस बीच मकनपुर जा रही कार वैन में जा घुसी। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन



तिर्वा क्षेत्र के सतौरा गांव निवासी रामभजन (45) ई-रिक्शा चालक हैं। तिर्वा-तालग्राम मार्ग के मवइया तिराहा मोड़ पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। ई-रिक्शा पर भतीजा वंशी (20) भी बैठा था। तभी कानपुर पनकी निवासी वैन चालक अनिरुद्ध ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सड़क किनारे स्थित गहरे खड्ड में जा गिरा। ई-रिक्शा चालक और उसका भतीजा वंशी घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद वैन चालक भागने के चक्कर में पुलिया से जा टकराया। इसके बाद चालक मौके से भाग गया।
तभी पीछे से आ रही दूसरी कार क्षतिग्रस्त वैन में जा घुसी। उस कार में फिरोजाबाद के रसूलपुर के सदर बाजार निवासी मोहम्मद अनवर (32) परिवार के साथ मकनपुर मेला जा रहे थे। कार पर मां शबाना बानू, आरजू, रानी, राजवर, शमीम, कैफशान थे। सभी लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी अमोलर राजेश कुमार रावत और अंकुश कुमार ने दो घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा। कुछ का निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया। घायल ई-रिक्शा चालक रामभजन और वंशी को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें