फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात के बाद प्रेमी ने सूचना दी, तुम्हारे बेटे को ईंट से कुचलकर मार डाला, मां का जवाब था- अच्छा किया

विज्ञापन
आरोपी हिमांशु की मां। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जलालपुर कुम्हारनपुर्वा गांव में किशोर की हत्या मां के कहने पर प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने ईंट से कुचलकर हत्या की खबर दी तो मां ने जवाब दिया, अच्छा किया। बुधवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मां और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह ठठिया थाना क्षेत्र के जलालपुर कुम्हारनपुर्वा गांव में दशरथ गौतम के 14 वर्षीय बेटे हिमांशु का भूसे के कूप में शव मिला था। पुलिस ने बुधवार को वारदात का खुलासा कर दिया। हिमांशु की हत्या मां पूनम देवी के कहने पर गांव में रहने वाले प्रेमी ट्रक चालक सुशील कुमार उर्फ कन्हैया ने की थी। दशरथ कानपुर में नौकरी करते हैं। वह कभी-कभी घर आते थे। करीब तीन साल पहले पूनम के सुशील से प्रेम-संबंध परवान चढ़ने लगे। दो माह पहले हिमांशु को मां के प्रेम-संबंधों की जानकारी हो गई। उसने इस बाबत पिता और चाचा को बताया। इससे पूनम ने प्रेमी सुशील से हिमांशु की हत्या करने के लिए कहा। शुक्रवार रात पूनम ने फोन कर प्रेमी को घर बुला लिया। पूरी रात रखने के बाद शनिवार को घर में बंद कर दिया। बाहर से ताला लगाकर दो छोटे बच्चों को लेकर समूह के काम से चली गईं। घर के ताले की एक चाबी हिमांशु के पास रहती थी।
दोपहर करीब 12 बजे हिमांशु ने दरवाजा खोला। अंदर सुशील को देखकर वह गाली देने लगा। पिता से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर सुशील ने हिमांशु को पकड़कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। ईंट मार-मारकर हत्या कर दी। शव भूसे वाले कमरे में फेंक दिया। दोपहर करीब दो बजे पूनम घर लौटीं। दरवाजा खोलने पर सुशील ने कहा कि तुम्हारे बेटे की ईंट मार-मारकर हत्या कर दी है। लाश अंदर पड़ी है। इस पर पूनम ने जवाब दिया, अच्छा किया। इसके बाद पूनम और सुशील ने रात होने का इंतजार किया। रात करीब 11 बजे बोरे में शव भरकर भूसे के कूप में फेंक दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने खुलासा करते हुए सर्विलांस टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह और ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार की सराहना की।
विज्ञापन

...इसलिए भूसे के कूप में फेंका था शव
हत्यारोपी सुशील बेहद शातिर है। हिमांशु की हत्या के बाद शव भूसे वाले में कमरे में छिपा दिया। इससे हिमांशु के सिर और जख्मों के अंदर भूसा भर गया। किसी को हत्या की जगह को लेकर शक न हो, इससे शव भूसे के कूप में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट औरबोरे को बरामद कर लिया है।
इस तरह मिली पुलिस को सफलता
शव फेंकने के बाद हत्यारोपी सुशील गांव के बाहर खड़ा हो गया था। इससे कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। पूनम देवी घर चली आईं। गांव से दूध लेकर जाने वाली मिल्क वैन से वह कन्नौज आ गया था। यहां से फरीदाबाद चला गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सुशील के संदिग्ध होने की जानकारी दी थी। इससे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुशील ने गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें