फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किशोर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विकास के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। साइकिल से पिता व भाई को खाना देने जा रहे किशोरों को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी कुंअरपाल का पुत्र विकास (15) गांव के साथी मोतीलाल पुत्र परशुराम के साथ साइकिल से छिबरामऊ पिता व भाई को खाना देने आया था। लौटते समय बहबलपुर विद्युत उपकेंद्र के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में विकास की मौके पर मौत हो गई। मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस से मोतीलाल को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर विकास के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। विकास के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
ग्रामीणों ने बताया कि विकास का भाई पवन व मोतीलाल के पिता परशुराम छिबरामऊ में जनता कोल्ड स्टोरेज के पास मजदूरी करते हैं। दोनों किशोर खाना देकर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप था कि हादसे से चंद कदम की दूरी पर बहबलपुर पुलिस चौकी है। इसके बाद भी चालक हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया। यह घोर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें