फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से पत्नी की मौत, होमगार्ड घायल

विज्ञापन
जानकारी लेते थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज) । पत्नी के साथ बहन से मिलने के लिए जा रहे होमगार्ड की बाइक में डंपर ने टक्कर कर दी। हादसे में होमगार्ड की पत्नी की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने होमगार्ड को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी इंद्रपाल शंखवार पुत्र सोनेलाल अपनी पत्नी सरला देवी (42) के साथ बाइक से छिबरामऊ के पास चंदरपुर गांव में अपनी बहन रजनी के बेटे प्रावंश को देखने जा रहे थे। नादेमऊ सौरिख मार्ग पर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट सौरिख की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी उछलकर दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद सरला देवी ने मौके पर दम तोड़ दिया। पति इंद्रपाल हेलमेट पहने थे।
जानकारी पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। घायल होमगार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। घायल इंद्रपाल इंदरगढ़ थाने में होमगार्ड के पर पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें