फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से कांवरिया की मौत

विज्ञापन
मृतक के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। साथियों के साथ कांवर भरकर श्रृंगीरामपुर से लौट रहे कांवरिया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इलाके के ग्राम ग्यासपुर निवासी अंबिका (30) पुत्र स्व. जदुनाथ सिंह साथियों के साथ गुरुवार को श्रृंगीरामपुर गंगा तट से कांवर भरने गए थे। अंबिका को वनखंडेश्वरनाथ मंदिर पर कांवर चढ़ानी थी। ब्लाक मुख्यालय के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अंबिका गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल अवस्था में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। अंबिका के परिवार में पत्नी रीता के अलावा पुत्र आरव, पुत्री आराध्या व तान्या है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें