फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्सर्ग एक्सप्रेस को तीन अप्रैल तक किया गया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। उत्सर्ग एक्सप्रेस को तीन अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। ट्रेन के बंद होने से कानपुर-फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अनवरगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस 31 मार्च तक पहले से निरस्त चल रही है।
विज्ञापन

अनवरगंज से कन्नौज रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:48 बजे आने वाली 18191 उत्सर्ग एक्सप्रेस व दोपहर 2:38 बजे कन्नौज से अनवरगंज स्टेशन जाने वाली 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस को तीन अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पटना में इंटरलाकिंग का कार्य चल रहा है। इससे ट्रेन को निरस्त किया गया है।
वहीं कन्नौज स्टेशन पर दोपहर 12:18 बजे आने वाली 5306 फर्रुखाबाद-अनवरंगज एक्सप्रेस व शाम 4:20 बजे आने वाली 5305 अनवरगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस कई माह से निरस्त चल रही है। यह ट्रेन 31 मार्च तक के लिए निरस्त है। ट्रेनों के निरस्तीकरण से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं अन्य ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इससे भी परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें