फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पातियों से निपटने के बताए गुर

Thu, 05 Mar 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस जवानों को एसपी ने प्रशिक्षण दिया। किस तरह के जवान कैसे भीड़ को काबू करेंगे, इसके तौरतरीके समझाए। बाद में उन्होंने पुलिस के साथ शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य व क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह की अगुवाई में तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा पर सदर तहसील क्षेत्र ठठिया, तालग्राम व कन्नौज कोतवाली पुलिस के जवानों को इकट्ठा किया गया।

जवानों को बाडी प्रोटेक्टर के अलावा अन्य असलहों से लैस किया गया। बाद में एसपी ने दंगाइयों व उपद्रवियों से निपटने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कुछ जवानों ने एसपी के आ जाने के बाद बाडी प्रोटेक्टर पहना, जिस पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। चेतावनी दी गई कि अधिकारी के साथ या अन्य गाड़ियों से चलने वाले पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बाडी प्रोटेक्टर पहन लें। एसपी ने ठठिया, तालग्राम, व कन्नौज थाने के जीप चालकों को वायरलेस पर पुकारा।
विज्ञापन


ठठिया और कन्नौज कोतवाली के चालकों ने जवाब दिया, जबकि तालग्राम थाने की जीप चालक कार से दूर खड़ा होने के कारण जवाब नहीं दे सका। इस पर एसपी ने चालक को जमकर फटकार लगाई। चेतावनी दी कि चालक हर वक्त जीप में ही मौजूद रहें।

ठठिया थानाध्यक्ष बीके शुक्ला से चीता मोबाइल चलने की जानकारी ली तो उन्होंने फोर्स की कमी बताई। इस पर एसपी ने कहा कि एक पुलिस व एक होमगार्ड जवान लगाकर चीता को हर हाल में चलाएं। कार्यालय के तीन मुंशी में से एक मुंशी को निगरानी आदि कार्यों में लगाएं। बाद में एसपी ने फ्लैगमार्च निकाला। जो सरायमीरा होते हुए शहर के कई अन्य मार्गों पर पहुंचा।

होली पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारी की है। बाडी प्रोटेक्टर, कैमरामैन, लाठियों से लैस होकर शहर व गावों में पुलिस वाले चक्कर लगाएंगे। ठेके के पास या कहीं और शराब बिकती मिली तो विक्रेता व खरीददार दोनों जेल भेजे जाएंगे।

रंग खेलने के दौरान उपद्रव करने वालों को तत्काल पकड़कर हवालात की हवा खिलाई जाएगी। एसपी, सीओ, कोतवाल, एसडीएम समेत पीएसी भी तीनों तहसील क्षेत्रों में सक्रिय रहकर उत्पातियों से बलपूर्वक निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें