फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर होगी निर्बाध जलापूर्ति

Thu, 05 Mar 2015 08:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन ने होेली पर निर्बाध जलापूर्ति उपलब्ध कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार से सभी नलकूपों पर आपरेटर तैनात कर दिए जाएंगे। इसके अलावा ओवरहेड टैंकों को समय से भर लिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद कार्यालय में बैठक हुई। अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट ने कहा कि होली के त्यौहार पर 6 मार्च को शहर में निरंतर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

इसके लिए सभी कर्मचारियों की ड्यूटी 5 मार्च को लगा दी गई, ताकि जलापूर्ति में कोई दिक्कत न आए। व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। यदि नलकूप पर कोई कर्मचारी गायब मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जलकल लिपिक देवेंद्र कुमार अग्निहोत्री को निर्देश दिया कि शहर के सभी ओवरहेड टैंक समय से भर लिए जाएं। जिन मोहल्लों में पानी की किल्लत हो, वहां पानी के टैंकर या अन्य वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नलकूप चालकों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने को कहा गया।
विज्ञापन


जिम्मेदारी में लापरवाही न करने की हिदायत दी। इस मौके पर पालिकाकर्मी संजीव कुमार सैनी, उमेशचंद्र, वेदप्रकाश श्रीवास्तव सहित कई नलकूप आपरेटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें