फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा से श्रीमद्भागवत कथा का श्रीगणेश

Sat, 04 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के खंडेश्वर मंदिर में शनिवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों और प्राचीन मंदिर से होते हुए वापस कथा प्रांगण पहुंचीं, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ।
विज्ञापन


खंडेश्वर सेवा समिति की ओर से कस्बे के खंडेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार से श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। दोपहर में विधिवत पूजन-पाठ के बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष प्रभु के गुणगान करते हुए निकले।

महिलाओं ने पूरे रास्ते भजन-कीर्तन किया। कलश यात्रा खंडेश्वर मंदिर से शुरू हुई, जो नगर पुल के पास ब्रह्मदेव मंदिर, मठिया वाली माता मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख मार्ग से होकर निकली। कलश यात्रा का कई जगह भक्तों ने स्वागत किया। झांकियों पर पुष्प वर्षा की और प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन


इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा पांडाल में समाप्त हुई। मानीमऊ के कौशलजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष रवि शंकर मिश्रा ने बताया कथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें