कस्बे के खंडेश्वर मंदिर में शनिवार से श्रीमद्भागवत
कथा शुरू हुई। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल महिलाएं
भजन-कीर्तन करते हुए कस्बे के प्रमुख मार्गों और प्राचीन मंदिर से होते हुए
वापस कथा प्रांगण पहुंचीं, जहां कलश यात्रा का समापन हुआ।
खंडेश्वर
सेवा समिति की ओर से कस्बे के खंडेश्वर मंदिर परिसर में शनिवार से
श्रीमद्भागवत सप्ताह यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। दोपहर में विधिवत पूजन-पाठ के
बाद कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष प्रभु
के गुणगान करते हुए निकले।
महिलाओं ने पूरे रास्ते भजन-कीर्तन
किया। कलश यात्रा खंडेश्वर मंदिर से शुरू हुई, जो नगर पुल के पास ब्रह्मदेव
मंदिर, मठिया वाली माता मंदिर होते हुए नगर के प्रमुख मार्ग से होकर
निकली। कलश यात्रा का कई जगह भक्तों ने स्वागत किया। झांकियों पर पुष्प
वर्षा की और प्रसाद वितरण किया।
इसके बाद कलश यात्रा वापस कथा
पांडाल में समाप्त हुई। मानीमऊ के कौशलजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का
शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष रवि शंकर मिश्रा ने बताया कथा प्रतिदिन
दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक चलेगी।