फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा

Fri, 12 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से बैंडबाजों के साथ भव्य गायत्री कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में स्कूली बच्चों की जीवंत झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। कलश यात्रा का नगर में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जगह-जगह स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गंगेश्वरनाथ मंदिर के पास गायत्री यज्ञ शाला से पूजा अर्चना के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। भजन गाती हुई चल रहीं महिलाएं सिर पर रंग-बिरंगे कलश धारण किए हुए थी। कलश यात्रा में सबसे आगे मां सरस्वती की झांकी चल रही थी। उसके साथ सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्यामंदिर के बच्चों का बैंड सभी का आकर्षित कर रहा था।

बैंडबाजे की धुनों पर लोग थिरकते हुए चल रहे थे। हनुमान गढ़ी के पास ओर से वेदप्रकाश राठौर ने स्टाल लगवाकर प्रसाद वितरण किया। पीपल चौराहे के पास आजाद वर्मा, हीरालाल कालेज चौराहे के पास आनंद स्वरूप तिवारी, सौरिख बस स्टाप के पास वीरेंद्र गुप्ता ललू।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टाप के पास राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने स्टाल लगाकर कलश यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रूप में चाय बांटी। इस मौके पर सरसचंद्र दुबे, सूरजभान तिवारी, शिवानंद दुबे, मीरा तिवारी, विमला देवी, कल्पना राठौर, रामसखी, मायादेवी, रानी वर्मा, मिथलेश, कमलेश, ओमकांती, ललिता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें