बटेश्वरदयाल महाविद्यालय में चल रही श्रीराम कथा
महोत्सव एवं सत्संग के समापन पर कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके अलावा
कलश वितरण किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
गोविंद
सत साहित्य प्रचार समिति एवं प्रभातफेरी मंडल की ओर से सौरिख रोड पर
कालिका देवी मंदिर के सामने स्थित बटेश्वरदयाल महाविद्यालय में आयोजित
सत्संग एवं श्रीराम कथा महोत्सव का गुरुवार को रामराज्यभिषेक के साथ धूमधाम
से समापन हो गया था।
शुक्रवार की सुबह कथा पंडाल में 30 सितंबर को नगर में
निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को कलश बांटे गए। आयोजक मंडल
द्वारा उन्हें दिए गए टोकन को देखकर कलश प्रदान किए गए। इसके बाद कन्या भोज
का आयोजन किया गया। चार अक्तूबर को निकाली गई राम बारात में शामिल सभी
बारातियों और आरएस यादव इंटर कालेज के सभी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से
आमंत्रित कर उन्हें भोज कराया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. परशुराम
शर्मा, विजय सिंह, विमल पांडेय, मनोज सिंह राठौर, रजत त्रिपाठी, अवधेश
गुप्ता, टिंकी यादव, ओमेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, विजय तिवारी, राहुल मिश्रा
आदि मौजूद थे।