फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शहरी विकास मंत्री शर्मा ने मांगी शेखाना नाले के बारे में जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शेखाना नाले का मामला शासन तक पहुंच गया है। शहरी विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने नाले के बारे में अमर उजाला में प्रकाशित खबरों की कटिंग और सीवर लाइन से संबंधित जानकारी सूचना निदेशालय से मांगी है। आगामी कैबिनेट की बैठक में यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में 86 करोड़ रुपये की लागत से डाली गई सीवर लाइन में गड़बड़झाले की जांच का आदेश समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने जल निगम के एमडी डॉ. राजशेखर को दी है। उन्होंने ही शहरी विकास मंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया है।
बता दें कि छह साल से सीवर लाइन चालू नहीं हुई है। ठेकेदार को 86 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। इस सीवर लाइन से शहर के 22 हजार घरों को जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन छह हजार घरों को ही जोड़ा गया। 61 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन में 31 किलोमीटर पूरी तरह से बंद है। इस कारण शहर का गंदा पानी प्लांट तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी लोगों के घरों में भरने लगा, जिससे कई लोगों ने पाइप लाइन काट दी। शेखाना मोहल्ले में तो अधिकतर घरों की पाइपलाइन कटी हुई है। कई मोहल्लों में भी लोगों ने पाइप लाइन काट दी है। उनका कहना है कि सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी उनके घरों में भर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें